Maharashtra Hindi News | महाराष्ट्र : मुंबई में तेज़ी से कम हो रहा जन्मदर, कोरोना संक्रमण का है परिणाम?

मुंबई (Mumbai News), 12 जुलाई : (Maharashtra Hindi News ) मुंबई (Mumbai) में जन्मदर (Birth rate) कम होने की जानकारी सामने आई है। मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) दवारा जारी किये गए आंकड़ों से यह स्पष्ट हुआ है। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण (corona infection) की वजह से जन्मदर कम होने की बात कही जा रही है। मुंबई (Mumbai) में कोरोना संक्रमण दर काफी अधिक था इसलिए यहां लॉकडाउन (Lockdown) लगाया था। तब बढ़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ दूसरे शहर गए थे। इस वजह से 2019 की तुलना में 2020 में जन्मदर (Birth rate) करीब 26% कम हुआ है। 2015 के बाद पहली बार जन्मदर घटता (birth rate decline) नज़र आया है।

मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) (बीएमसी ) दवारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना (Corona) की वजह से जन्मदर घटने के सबूत सामने आये है। इन आंकड़ों के अनुसार 2015 में 1 लाख 74 बच्चों का जन्म हुआ था। इसके बाद 2016 में 1 लाख 52 बच्चों का जन्म हुआ। यह संख्या 21 हज़ार 950 नीचे आ गई। इसके बाद कभी थोड़ा बढ़ा तो कभी थोड़ा घट गया। 2019 में मुंबई में 1 लाख 48 बच्चों का जन्म (Born) हुआ था।

2020 में 42 हज़ार कम बच्चों (Child) का जन्म (Born) हुआ। 2019 की तुलना में 2020 में मुंबई में जन्मदर 26% घट गया। 2020 में जन्मे बच्चों में 52% लड़के (Boys) और 48% लड़कियों (Girls) का जन्म हुआ। 2019 में लड़कों की संख्या 47. 23% थी जबकि लड़कियों की संख्या 44. 28% थी।

2015 में होम डिलीवरी की संख्या 1465 थी वह 2019 में कम होते हुए 356 हो गई। 2020 में इसमें और कमी आ गई। इस वर्ष केवल 256 महिलाओं की होम डिलीवरी हुई। मुंबई (Mumbai) में हर साल करीब डेढ़ लाख बच्चों का जन्म होता है।

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से बहुत सारे परिसर शहर से बाहर चले गए। कामगार अपने-अपने गांव चले गए।

स्थिति में सुधार आने के बाद वह मुंबई (Mumbai) वापस आये, लेकिन उनका परिवार उनके साथ नहीं आया।

इस वजह से मुंबई (Mumbai) में प्रसूति कम हुई और जन्मदर घट (birth rate decline) गया।

 

 

 

Maharashtra Lockdown News | लॉकडाउन को लेकर ठाकरे सरकार दवारा बड़ा निर्णय लेने की तैयारी; स्वास्थ्य मंत्री का स्पष्ट संकेत

 

Maharashtra Hindi News | महाराष्ट्र के किसान मुंबई की सीमा को रोकेंगे?