Maharashtra Heavy Rain | महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से सड़कें हुईं प्रभावित, 1 हजार 800 करोड़ रुपये का नुकसान; कोंकण में सबसे ज्यादा नुकसान

मुंबई (Mumbai News) : महाराष्ट्र राज्य ने अभी-अभी मूसलाधार बारिश (Maharashtra Heavy Rain) का सामना किया। इस बारिश (Rain) की वजह से राज्य में कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी। कई जगह पर भूस्खलन हुआ। इन सभी घटनाओं से सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public Works Department) को भारी नुकसान हुआ है। प्राथमिक अनुमान (Maharashtra Heavy Rain) के मुताबिक सड़कों को करीब 1,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह अनुमान सार्वजनिक निर्माण विभाग ने लगाया है।

 

राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी है। राज्य में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हुई, बाढ़ (Flood) और भूस्खलन की घटना हुई। इन घटनाओं में सड़कें और पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे ज्यादा 700 करोड़ रुपये का नुकसान अकेले कोंकण (Konkan) में हुआ है। उसके बाद, पुणे, अमरावती, औरंगाबाद, नागपुर और नासिक विभाग को भी भारी नुकसान हुआ है, ऐसा अशोक चव्हाण ने कहा।

 

कोंकण (Konkan) और पश्चिमी महाराष्ट्र (Western Maharashtra) के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में हुई क्षति का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस निरीक्षण के लिए जिलेवार मुख्य अभियंता और समकक्ष स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

 

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, भारी बारिश (Rain) और बाढ़ के दौरान करीब 290 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। 469 सड़कों पर ट्रैफिक ठप रहा। वहीं 140 पुल जलमग्न हो गए।

 

सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public Works Department) की बैठक तीन अगस्त को होगी। इस बैठक में राज्य के हालात की समीक्षा की जाएगी और नुकसान की रकम में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

 

 

Pune DCP Audio Clip Viral | मुफ्त बिरयानी मामले में ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Maharashtra Real Estate Regulatory Authority | ‘महारेरा’ ने 1800 प्रोजेक्ट को दिया झटका; इसमें पुणे की 500 परियोजनाएं शामिल