Maharashtra | महाराष्ट्र के चिपलूण में बारिश से हाहाकार! पानी में डूबे कई घर, हजारों की संख्या में फंसे नागरिक, मदद की लगा रहे गुहार

चिपलूण : ऑनलाइन टीम  – (Maharashtra) पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश अब रौद्र रूप ले रही है। कोंकण (konkan) में स्थिति गंभीर हो गई है। कई शहरों में पानी घुस गया है। (Maharashtra) चिपलून शहर बदहाल स्थिति में है। वाशिष्ट नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ (flood) ने पूरे शहर को अपने चपेट में ले लिया है। शहर की तमाम दुकानों के साथ-साथ घरों में भी पानी भर गया है।

कई घर डूब गए हैं। घरों और इमारतों के फर्श पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। चिपलून शहर पानी से घिर गया है। यहां जाने के सारे रास्ते बंद हैं। जिससे मदद के रास्ते भी बंद हो गए है। 2005 के बाद यह पहला मौका है जब चिपलून में परिस्थिति इतनी ख़राब हो गयी है। नागरिक घरों में कैद हैं। शहर से संपर्क टूट जाने के कारण नागरिक बुरी तरह फंसे हुए है। सभी मदद की गुहार लगा रहे हैं। सांसद विनायक राऊत ने भी मांग की है कि नौसेना को मदद के लिए बुलाया जाए। एनडीआरएफ की इकाइयों को भी कोंकण भेजा गया है।

यह स्थिति चिपलून ही नहीं बल्कि खेड़ व रत्नागिरी के अन्य इलाकों में भी बन गया है। रायगढ़ जिले में भी मूसलाधार बारिश से महाड़ का पूरा शहर जलमग्न हो गया है। रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटों में 165.18 मिमी बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश माथेरान में 331 मिमी और कर्जत में 321 मिमी दर्ज की गई।रत्नागिरी जिले के खेड़ में जगबुडी नदी में बाढ़ आने से खेड़ के खाडीपट्टा संभाग के अलसुरे मोहल्ले में पानी भर गया है। इलाके में 120 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। गांव की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद होने से गांव की मदद करने में दिक्कत हो रही है।

Rain Alert | लोनावला डैम का जल स्तर बढ़ा ; इंद्रायणी के पास के गांवों में अलर्ट