Maharashtra | पुरुषार्थ दिखाकर चंद्रकांत पाटिल चुनाव लड़ें; मुश्रीफ का पलटवार

पुणेसमाचार : Maharashtra  | भाजपा (BJP) के चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) को पुरुषार्थ दिखाकर लड़ाई लड़ना चाहिए, चंद्रकांत पाटिल ही सोमैया के पीछे का मास्टरमाइंड है। भाजपा नेताओं ने किरीट सोमैया (Kirit Somaiya)  इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ऐसा आरोप ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ (Hasan Mushrif) ने किया है। सोमैया के आरोपों के बाद मुशरिफ ने पत्रकारों से बात (Maharashtra) की।

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोमैया का आरोप पूरी तरह निरर्थक हैं। मुझे किरीट सोमैया की सीए डिग्री पर संदेह है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मेरे दामाद और मेरा ब्रिक्स कंपनी (BRICS Company) से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमैया (Kirit Somaiya) द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनके खिलाफ दावा दर्ज किया जाएगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने मुझे बीजेपी (BJP) में शामिल होने का ऑफर भी दिया था। मुझ पर लगे आरोप चंद्रकांत पाटिल की साजिश है। वह कोल्हापुर (Kolhapur) जिले में अपनी और भाजपा की नाकामी छुपाने के लिए मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। चंद्रकांत पाटिल को पुरुषार्थ से लड़ना चाहिए। वे मुझ पर और मेरे परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

 

 

 

————————————————————————————————————————————————-

 

Girish Mahajan | महाविकास आघाडी सरकार का अब विसर्जन होना चाहिए, यह जनता की भी इच्छा है, गिरीश महाजन ने साधा निशाना

जलगांव (Jalgaon News), 20 सितंबर : महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) का अब विसर्जन होना चाहिए, यह मेरी ही नहीं बल्कि जनता की भी इच्छा है।  यह बयान पूर्व मंत्री गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने रविवार को जलगांव (Jalgaon) में एक कार्यक्रम में रविवार को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित कोरोना वेक्सीनेशन मुहीम की समीक्षा करने के लिए गिरीश महाजन (Girish Mahajan) रविवार की शाम जलगांव आये थे।

Rajinder Pal Singh Bhatia | छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा  नेता रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर की आत्महत्या