महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : बीजेपी के ‘इन’ दिग्गजों मिली हार, काम नहीं आया दबदबा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। दोनों राज्य में बीजेपी की स्थिति अलग है। हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिली तो वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना मिलकर सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी 36 सीटों पर जीत चुकी है और 4 सीटों पर आगे है। कांग्रेस की बात करें तो 31 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं, जेजेपी 10 सीटों पर जीत चुकी है।

बात करें महाराष्ट्र की तो यहां 288 विधानसभा सीटों के लिए लिए संपन्न मतदान के बाद अब विधानसभा की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की जोड़ी महाराष्ट्र में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कुछ सीटों में जरूर उलट फेर हुआ। परली से भारतीय जनता पार्टी के पंकजा गोपीनाथ मुंडे को झटका लगा है। वहीं सतारा लोकसभा उपचुनाव से भी में उदयनराजे भोसले के रूप में बीजेपी को झटका लगा है। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इसमें बीजेपी-शिवसेना 159, कांग्रेस-एनसीपी 105, अन्य 24 सीटों पर आगे चल रहे है।

इन सब के बीच खास बात ये है कि इन चुनावों में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है या वे रुझानों में हार की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। जिसमें बीजेपी के मंत्री पंकजा मुंडे, कैप्टन अभिमन्यु समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल है।

1. पंकजा मुंडे – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फडणवीस सरकार के कई मंत्री मतगणना में पीछे चल रहे हैं। इनमें परली से मंत्री पंकजा मुंडे भी शामिल हैं। परली से 27 हजार वोटों से पंकजा मुंडे को हार नसीब हुई। कांग्रेस प्रत्याशी धनंजय पंडितराव मुंडे ने 83734 वोटों के साथ जीत हासिल की।

2. कैप्टन अभिमन्यु – हरियाणा की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु चुनाव हार रहे हैं। नारनौंद विधानसभा सीट से जननायक जनता पार्टी के राम कुमार गौतम से वे 12070 वोट से पीछे चल रहे हैं।

3. सोनाली फोगाट – हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट भी बीजेपी के टिकट पर मैदान में थीं। चुनाव से पहले वो काफी पॉपुलर थी। लेकिन वे आदमपुर सीट पर चुनाव लड़ीं. वे हार गयी। वे कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से 29314 वोटों से पीछे हैं।

4. कविता जैन – हरियाणा बीजेपी सरकार में मंत्री कविता जैन कांग्रेस के उरेंद्र पंवार से 32861 वोटों से पीछे चल रही हैं। कविता सोनीपत सीट से मैदान में उतरी थीं।

5. सुभाष बराला – हरियाणा भाजपा नेता सुभाष बराला ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बराला जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली से 52281 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वे तोहाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। बताया जा रहा है कि उनपर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नाराज है।