महाराष्ट्र : गड़करी अच्छे व्यक्ति लेकिन गलत पार्टी में  है 

मुंबई, 31 मई : केंद्र की भाजपा सरकार का कुल कामकाज कमजोर रहा है उसके बावजूद केंद्रीय मंत्रिमंडल के सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी यानी गलत पार्टी में अच्छा और कार्यक्षम व्यक्ति है। यह राय कांग्रेस नेता व सार्वजानिक बांधकाम मंत्री अशोक चव्हाण ने व्यक्त की है।  मोदी सरकार के 7 वर्षो के कामकाज का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बोल  रहे थे।  उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी के साथ-साथ कोरोना में की गई चूक की वजह से गंगा मैली हो गई है।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वेक्सीनेशन सेंटर पर भी केंद्र सरकार भेदभाव कर रही हैं।

सड़क डेवलपमेंट और परिवहन क्षेत्र के गड़करी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके अधिकार कम करने का प्रयास केंद्र सरकार दवारा किया जा रहा है।  उन्हें दबाने के प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार दवारा महाराष्ट्र के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है।  जहां पर अधिक मरीज थे वहां उस हिसाब से वेक्सीन देनी की जरूरत थी उस इस वक़्त इस पॉलिसी पर काम नहीं किया गया।  राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर अब केंद्र सरकार संविधान में बदलाव कर निर्णय ले।

देवेंद्र फडणवीस सरकार दवारा बनाया गया कानून अगर पर्याप्त था तो वह सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं टिका ? उन्होंने कहा कि उन्होंने मराठी समाज को भ्रमित किया था।  उसके बावजूद राज्य सरकार के विधि के साथ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल जैसे सीनियर वकीलों ने पक्ष रखा था।  अब इस मुद्दे के समाधान के लिए मैदान में उतरे छत्रपति संभावजीराजे महाराज का उद्देश्य सभी से चर्चा कर निर्णय लेने की है।  प्रकाश आंबेडकर और छत्रपति संभाजीराजे महाराज की मुलाकात से नया समीकरण बनेगा ऐसा अनुमान लगाना गलत है।  विनायक मेटे दवारा की जा रही टिप्पणी विधान परिषद् की सीट बचाने और भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए है।  इसलिए उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है।

जालना-नांदेड़ हाई-वे की महत्वाकांक्षी सड़क बनाने का काम हाथ में लिया गया है।  इसका सर्वेक्षण पूरा होने के बाद मुंबई तक जाने में कम वक़्त लगेगा।