Maharashtra | दर्दनाक ! 12 वर्षीय लड़की को कंधे पर बिठाकर उपचार के लिए 30 किलोमीटर पैदल चला 

गढ़चिरोली (Gadchiroli News), 21 सितंबर : Maharashtra | जिले में अभी भी प्रयाप्त चिकित्सा सुविधा (Medical Facility) नहीं है।  इसकी वजह से दुर्गम आदिवासी क्षेत्र के नागरिकों को उपचार के लिए मरीजों को कंधे पर ले जाना पड़ रहा हैं।  इसी तरह की एक दिल दहला देने वाली घटना (Maharashtra) सामने आई है।  अबूझमाड़ (Abujhmad) परिसर में एक 12 वर्षीय लड़की को उपचार के लिए कंधे पर बिठाकर करीब 30 किलोमीटर पैदल चलने की घटना सामने आई है।

 

लड़की का नाम मुरी पांडु पुंगाटी (Muri Pandu Pungati) (12 ) है।  उसका लाहेरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Laheri Primary Health Center) में उपचार चल रहा है।  इस घटना के बाद एक बार फिर से आदिवासी क्षेत्रों (Tribal Area) में स्वास्थ्य सुविधा (Healthcare) का सवाल सामने आ गया है।

गढ़चिरोली (Gadchiroli) जिले अंतिम छोड़ पर बसे भामरागढ़ तालुका  छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से सटा है।  इस परिसर को अबूझमाड़ के रूप में जाना जाता है।  इस अति दुर्गम आदिवासी बहुल पहाड़ी क्षेत्र के आदिवासियों को उपचार के लिए भामरागढ़ (Bhamragarh) तालुका के लाहेरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।  इसलिए महाराष्ट्र (Maharashtra) के ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भी आदिवासी समाज (Tribal Society) के लोग इस प्राथमिक केंद्र (Primary Center) में उपचार के लिए आते है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के मेटेवाड़ा और गढ़चिरोली जिले के लाहेरी की दुरी 30 किलोमीटर है।  इन दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को उपचार के लिए कठिन स्थिति का सामना करते हुए इस दुरी को तय करना पड़ता है।  इसके बाद ही मरीज का उपचार हो पाटा है।

 

 

Mumbai | संदिग्ध आतंकवादी मोमीन दवारा  नाले में फेंका गया  मोबाइल एटीएस को तीन टुकड़ों में मिला

Sinhagad Road Flyover | पुणेवासियों के लिए खुशखबरी ! कात्रज चौक और सिंहगढ़ रोड की ट्रैफिक समस्या ख़त्म होगी ; फ्लाईओवर का भूमिपूजन नितिन गडकरी के हाथों