Maharashtra flood | महाराष्ट्र में मौत का तांडव; अब तक 136 लोगों की मौत 45 लापता

मुंबई : (Maharashtra flood) राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस मूसलाधार बारिश (rain) की वजह से कई जगहों पर बाढ़ (Maharashtra flood) की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान हुए हादसों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा दिए गए आंकड़े निश्चित रूप से चौंकाने वाले हैं। राहत और पुनर्वसन राज्य मंत्री विजय वडेट्टीवार  (Vijay wadettiwar) के मुताबिक, राज्य में अब तक 136 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य के सहायता और पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार के अनुसार, 1 जून से 23 जुलाई, 2021 तक इन पौने दो महीने की अवधि में 136 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इन नागरिकों ने मूसलाधार बारिश, बाढ़ और इस वजह से हुई अन्य घटनाओं में अपनी जान गंवाई है। अब तक 45 नागरिक लापता हैं।

इस दौरान 70 नागरिक घायल हुए हैं। 38 पशुओं की मौत हो चुकी है। रत्नागिरी जिले में मूसलाधार बारिश के कारण बनी बाढ़ की स्थिति से 1,200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

1 जून से 23 जुलाई 2021 तक के आंकड़े

मृत्यु – 136

लापता व्यक्ति – 45

घायल व्यक्ति – 70

पशु मृत्यु – 38

बचाव कार्य

रत्नागिरी – 1200

सातारा – 27

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े 21 जिले के हैं। साथ ही, यह भी पता चला है कि रायगढ़, रत्नागिरी में हुई भूस्खलन की दुर्घटना में  भी कुछ नागरिक अभी तक लापता हैं। इसलिए, राज्य सरकार द्वारा अगले दो से तीन दिनों में जो नए आंकड़े जारी किए जाएंगे, उसमें मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।