Maharashtra Flood | कर्तव्यनिष्ठा को सलाम! डिपो प्रबंधक ने साढ़े 7 लाख नकदी लेकर एसटी की छत पर बिताये 10 घंटे

रत्नागिरी : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Maharashtra Flood | पानी की वजह से कंप्यूटर (Computer) का नुकसान न हो इसलिए उसे निकालकर एसटी में रखा, चिपलुन बस डिपो (Chiplun Bus Depot) के प्रबंधक रणजीत राजे शिक्रे (Ranjit Raje Shikre) ने साढ़े 7 लाख नगद (7 lakh cash) सुरक्षित रखी। 10 कर्मचारियों को लेकर एसटी की छत का आधार लिया। पानी की रफ्तार बढ़ाने के बाद साढ़े 7 लाख की रकम साथ में ली। सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक वो छत पर फंसे रहे। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। एसटी की रकम साथ ही सहयोगी कर्मचारी को बचाने के लिए उनके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय की हर ओर प्रशंसा हो रही है। Maharashtra Flood | bus depot manager camps top bus 10 hours guard government money amid floods

पिछले 12 दिन से हुए मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) की वजह से चिपलुन शहर (Chiplun City) में बाढ़ का पानी बढ़ने लगा। गुरुवार सुबह बस स्टैंड में पानी आते देख डिपो के प्रबंधक रणजीत राजे शिर्के तुरंत नकदी विभाग में पहुंचे। साढ़े सात लाख नकदी अपने पास सुरक्षित रखी। कम्प्यूटर निकालकर एसटी में सुरक्षित रखा। हालांकि पानी बढ़ने लगा और फिर नकदी अपने पास छुपा कर रखी। खुद के साथ ही अन्य 10 कर्मचारियों की जान बचाने के लिए उन्होंने एसटी की छत का आधार लिया।

पानी चारो ओर से बढ रहा था। एसटी पूरी तरह से पानी के अंदर चला गया था। सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक मदद के लिए भगवान सए प्रार्थना करते हुए बस की छत पर बैठे रअहे। अंत में दोपहर 3 बजे एनडीआरएफ की टीम ने राजेशिर्के और अन्य 10 कर्मचारियों की जान बचाई। बाहर आने के दौरान कुछ रुपये पानी में भीग गए, लेकिन राजेशिर्के के इस साहसिक कदम की वजह से एसटी के पैसे बच गए।

Web Title : Maharashtra Flood | bus depot manager camps top bus 10 hours guard government money amid floods

Nashik Crime | महाराष्ट्र : नाशिक में दो भाइयों पर जानलेवा हमला; सड़क पर बिखरे थे खून के निशान

Kargil Vijay Diwas | कारगिल विजय दिवस के मौके पर याद किए गए वीर जवान

Pune News | शॉकिंग ! कुत्ते ने मां को देखकर भौंका, चार लोगों ने मिलकर महिला को पीटा; कोथरुड की घटना