महाराष्ट्र : भिवंड़ी के MIDC एरिया में लगी भीषण आग, दमकल वाहन मौके पर

मुंबई : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र के भिवंडी में आज आग लगने खबर सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक, भिवंड़ी के MIDC एरिया में यह आग लगी है। आग लगते ही पुरे परिसर में खलबली मच गयी है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश जारी है। कई फायर ब्रिगेड्स की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग कैसे लगी इसकी अभी तक जानकारी नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार ये आग भिवंडी तालुका के सरवली एमआईडीसी क्षेत्र में लगी है। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय 30 से 40 श्रमिक गोदाम के अंदर मौजूद थे। हालांकि आग की सूचना मिलते ही श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बताया जा रहा है कि गोदाम में कच्चे कपड़े, तैयार कपड़े और यार्न का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।