Maharashtra | मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया जाए, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर की पुलिस से शिकायत 

मुंबई (Mumbai News), 14 सितंबर : साकीनाका (Sakinaka) निर्भया मामले के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने राज्य (Maharashtra) में हो रहे अपराध की घटनाओं को देखते हुए परप्रांतियों का ब्यौरा रखने का आदेश दिया है।  इस पर अब भाजपा (BJP) नेता ने आपत्ति जताई है। इस मामले में भाजपा विधायक अतुल भातखलकर (Atul Bhatkhalkar) ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई  है।  कांदिवली के समतानगर पुलिस स्टेशन (Samtanagar Police Station) में यह शिकायत दर्ज कराई गई  है।  ऐसे में इस मुद्दे को लेकर अब भाजपा और शिवसेना (Shiv sena) में संघर्ष तेज़ होने के  संकेत मिल रहे है।

 

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का बयान दो समाजों के बीच तनाव पैदा करने वाला है।  इस बयान से एक समाज भयभीत हो गया है।  अगर परप्रांतीय अपराधी है शिवसेना नेता संजय राठोड (Sanjay Rathod), सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) किस प्रान्त से आये है ?

 

मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा 154 अ के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है।  इस मामले में सामना (Saamana) की संपादिका रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) और शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राऊत (Sanjay Raut) के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा है कि इस राज्य में कानून का राज नहीं है इसलिए केस दर्ज होने की कम संभावना है।  लेकिन तीन दिनों में केस दर्ज नहीं किया जाता है तो मैं कोर्ट जाऊंगा।

 

 

 

Maharashtra | आपके अंदर क्या चल  रहा है उसे देखे, सामना के हमले पर राणे का प्रहार

Maharashtra | आदिवासियों के लिए बनी योजना केवल कागजों पर ; हाईकोर्ट ने व्यक्त किया दुःख