महाराष्ट्र : पारिवारिक विवाद में ससुर की हत्या, दामाद गिरफ्तार

भुसावल : ऑनलाइन टीम – पारिवारिक विवाद में दामाद द्वारा ससुर की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना 5 दिसंबर 2020 को अकोला के खदान पुलिस थाने क्षेत्र निमवाडी में घटी थी। इस मामले में फरार आरोपी को भुसावळ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। मृतक का नाम श्रीराम बाबूराव सपकाळ (चांदूर) है।

जबकि आरोपी का नाम मनोज शिवचरन इंगळे (कापशी) है। आरोपी के ग्वालियर से भुसावल आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। श्रीराम सपकाल की 5 दिसंबर 2020 को उनके दामाद मनोज इंगले ने पारिवारिक कलह में हत्या कर दी थी।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। लेकिन वह वहां से नागपुर भाग निकला। बाद में आरोपी के भुसावळ आने की खबर मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई खदान पुलिस स्टेशन के थानेदार डी.सी.खंडेराव के मार्गदर्शन में टीम ने की।