महाराष्ट्र : पत्नी ने मारा तब भी ये लोग मोदी जी को जिम्मेदार मानेंगे , फडणवीस ने ली चुटकी 

नागपुर, 26 जून : महाविकास आघाडी सरकार में नेताओं का एक दूसरे से पट नहीं रहा है।  यह सरकार एक दूसरे कमर तोड़ने को तैयार है. जहां फेल हो जाते है वहां कहते है मोदी जी को करना चाहिए। यह एक स्वर में बोलते है।  किसी दिन इनकी पत्नी ने मारा तो मोदी जी को जिम्मेदार बताएंगे . यह तीखी टिपण्णी विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने किया है। आज फडणवीस के नेतृत्व में नागपुर में ओबीसी आरक्षण के लिए चक्का जाम आंदोलन किया गया।  इसी मौके पर वह बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारे समय में ओबीसी आरक्षण को हमने बचाये रखा।  57% आरक्षण जिला परिषद्  चुनाव में लेने की परमिशन दी थी. लेकिन इस सरकार ने इसे लेप्स कर दिया। अपने कानून बनाया तो आप इस कानून से 50% से अधिक आरक्षण बचा सकते है और भाजपा ने 50% से अधिक आरक्षण बचाया था। लेकिन अब मंत्री विजय वडेट्टीवार, नाना पटोले और छगन भुजबल ओबीसी नेता कह रहे है कि मोदी जी ने इम्पीरिकल डेटा नहीं दिया।  कुछ होता है तो मोदी जी जिम्मेदार बताते है।

ओबीसी को संविधान में भाजपा ने जगह दी है।  यह कांग्रेस, राष्ट्रवादी ने नहीं दी है।  हमने ओबीसी के लिए अलग से बनाया।  इस आरक्षण को आखिर मारने वाला कौन है ? जबकि दो लोगों ने आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर की है।  इनमे से वाशिम के कांग्रेस विधायक के बेटे और भंडारा के कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल है।  इसलिए ओबीसी आरक्षण रद्द करवाने वाली कांग्रेस है।