Maharashtra | कोरोना काल में भी राज्य वेयरहाउस महामंडल को 110 करोड़ का फायदा

पुणे (Pune News) : Maharashtra | पिछले पौने दो साल की अवधि में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाया गया था। इसलिए कई बड़े कारखाने, छोटे व्यवसाय में मंदी आई थी। हालांकि इस दौरान भी बड़े पैमाने पर गोदाम (Warehouse) किराए पर लेकर अनाज को स्टॉक (Grain Stock) करने की वजह से राज्य वखार (वेयरहाउस) महामंडल (State Wakhar Mahamandal) को लगभग 110 करोड़ 73 लाख रुपये का फायदा हुआ (Maharashtra) है।

 

राज्य  वखार महामंडल की गुरुवार को वार्षिक सर्वसाधारण सभा हुई। उसके बाद महामंडल के प्रबंधकीय संचालक दीपक तावरे (Deepak Taware) ने मीडिया को जानकारी दी। महामंडल (Mahamandal) को 2020-21 में 422 करोड़ 48 लाख की आय हुई है। वहीं 2019-20 में 340 करोड़ 62 लाख रुपये की आय हुई थी।

 

राज्य (Maharashtra) में वखार महामंडल के नौ विभागीय केंद्र हैं जिसमें 204 वखार केंद्र हैं। इसमें 1250 गोदाम (Warehouse) हैं। 2020 से 21 के दौरान महामंडल ने 12 नए गोदाम का निर्माण किया। इसमें 23 हजार 680 टन कि भंडारण क्षमता बढ़ी है। अभी महामंडल की भंडारण क्षमता (Storage Capacity) 22 लाख 32 हजार टन है। कुल भंडारण क्षमता में से 18,33 लाख टन क्षमता का इस्तेमाल किया जाता है।

 

पुणे, औरंगाबाद, अहमदनगर, बीड में जगह ली

 

महामंडल ने कृषि गोदाम (Agricultural Warehouse) व लॉजिस्टिक पार्क (Logistic Park) बनाने के लिए औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के जांबरगांव  (Jambargaon) में 25 एकड़ जमीन साथ ही पुणे (Pune) जिले के आंबी में 25 एकड़ जमीन और अहमदनगर जिले के कर्जत-जामखेड, बीड जिले में जमीन खरीदा है। यहाँ आधुनिक तरीके से गोदाम बनाए जा रहे हैं। वहीं कुल छह जगह पर 12 गोदाम का निर्माण शुरू है। यह जानकारी वखार महामंडल के प्रबंधकीय संचालक दीपक तावरे (Managerial Director Deepak Taware) ने दी।

 

2019-20 मे 66 करोड़ 36 लाख था। कोरोना काल में लॉकडाउन (Lockdown) होने के बाद भी सरकार की ओर से अरहर, रूई, चना, उड़द की खरीदी बड़े पैमाने पर हुई। वखार महामंडल (Wakhar Mahamandal) के गोदाम की क्षमता18 लाख टन थी। गोदाम कम पड़ रहे थे इसलिए 370 गोदाम किराए पर लेकर भंडारण क्षमता 23 लाख टन तक बढ़ाई गई। इसलिए फायदा हुआ।

 

Bullet Train | सोलापुर की बुलेट ट्रेन के लिए छह तालुका में 784 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण