महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की श्रीमंत शाहू छत्रपती से मुलाकात

कोल्हापुर : ऑनलाइन टीम – सांसद संभाजीराजे ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन का आह्वान किया है। साथ ही राज्य का दौरा भी कर रहे हैं। उधर कोल्हापुर में आज उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने न्यू पैलेस जाकर श्रीमंत शाहू छत्रपती से मुलाकात की। इस मौके पर संभाजी राजे के भाई और पूर्व विधायक मालोजीराजे भी मौजूद थे। इस मुलाकात से राजनितिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गया है।

दरअसल अजीत पवार कोरोना स्थिति का जायजा लेने कोल्हापुर के दौरे पर हैं। इस दौरान आज सुबह अजीत पवार का काफिला अचानक न्यू पैलेस की ओर मुड़ गया। वह छत्रपति से मिले। बैठक करीब एक घंटे तक चली। पता चला है कि इस समय मराठा संगठन के कुछ नेता भी मौजूद थे। विशेष रूप से संभाजी राजे ने 16 तारीख को कोल्हापुर में मोर्चा निकालने की घोषणा की है। इसलिए इस दौरे को काफी अहमियत मिली है।

इस बीच दूसरी ओर संभाजी राजे मराठा समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए राज्य के दौरे पर हैं। कुछ दिन पहले माओवादियों ने मराठा समुदाय के युवाओं को पत्र लिखा था। उस चिट्ठी का जवाब संभाजी राजे ने चिट्ठी से ही दिया है।