महाराष्ट्र : सरकार को 16 अगस्त तक की डेडलाइन ; नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नामकरण कर लिए  एल्गार, काम बंद वनी के नवी मुंबई कराने की चेतावनी 

नवी मुंबई /पनवेल , 25 जून : नवी मुंबई इंटेरटनेशनल एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट प्रभावितों के नेता दि. बा. पाटिल का नाम देने के लिए चार जिलों के हज़ारों भूमिपुत्र गुरुवार को सड़क पर उतर आये।  नामकरण के लिए सरकार को 16 अगस्त तक की डेडलाइन दी गई है।  इस अवधि में उचित निर्णय नहीं लेने पर एयरपोर्ट का निर्माणकार्य बंद करा देने की चेतावनी दी गई है।  आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए सायन-पनवेल हाईवे 7 घंटे तक ट्रैफिक के लिए बंद रखा गया था।

लोकनेता  दि. बा. पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट सर्वपक्षीय कृति समिति के आंदोलन में मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ जिले के हज़ारों भूमिपुत्र शामिल हुए थे।  सुबह से ही भूमिपुत्र नवी मुंबई में जुटना शुरू हो गए थे।  इस वजह से पुलिस ने सुबह आठ बजे से ही सायन-पनवेल हाईवे व सिडको भवन की तरफ जाने वाली सभी सड़क को बंद कर दिया था।  आंदोलनकारियों से पामबीच रोड पर नवी मुंबई मनपा के पास जमा होकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की गई थी।
पामबीच रोड पर दो किलोमीटर के दायरे में आंदोलनकारियों की लंबी कतार लग गई।  इस दौरान उन्होंने  दि. बा. पाटिल की भूमिका का बखान किया।  इस दौरान  सरकार को साफ चेतावनी दी गई कि  नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को  दि. बा. पाटिल का नाम नहीं  दिया जाता है तो एयरपोर्ट का काम बंद करा दिया जाएगा।

मांगों का निवेदन दिया

 इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांगों का निवेदन सिडको के मैनेजिंग डायरेक्टर को दिया। आंदोलन में  सांसद रामसेठ ठाकुर, जगन्नाथ पाटिल, विधायक मंदा महात्रे,  राजू पाटिल, महेश बालदी, प्रशांत ठाकुर, हुसैन दलवाई, पूर्व सांसद संजीव नाइक, पूर्व विधायक संदीप नाइक और कृति समीत के पदाधिकारी उपस्थित थे।
आंदोलन की महत्वपूर्ण बातें 
* सायन-पनवेल हाईवे सहित सिडको भवन की तरफ जाने वाली सड़क 7 घंटे बंद
* बंदोबस्त में 7 हज़ार अधिकारी और कर्मचारी तैनात
* मुंबई से पुणे और पुणे से मुंबई जाने वाली सभी ट्रैफिक शिलफाटा की तरफ डाइवर्ट किया गया था ,
* ट्रैफिक में बदलाव से शिलफाटा, वाशी टोलनाका, कलंबोली में ट्रैफिक जाम
* महिलाओं ने आंदोलन की जगह पर वट पूर्णिमा मनाया
* वारकरी मंडल ने भजन गया  और आंदोलन  में शामिल हुए
*  आगरी कोली संस्कृति के दर्शन  गाने और डांस की प्रस्तुति की गई
* पामबीच मार्ग पर दो तक लोगों की लंबी कतारे लगी रही