Maharashtra Corona | कोरोना की तीसरी लहर के संदर्भ में राजेश टोपे ने दी संतोषजनक जानकारी

जालना : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Maharashtra Corona | राज्य में गणेश उत्सव के लिए कई नियम लागू किये गए। उसके बाद भी काफी भीड़ की गई। इसलिए फिर से कोरोना के पैर पसारने की चर्चा शुरू हो गई है। इस पर अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona) की तीसरी लहर का संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि फ़िलहाल कोरोना की तीसरी लहर के संकेत नहीं है। वह जालना में बोल रहे थे। त्योहारों में राज्य में होने वाली भीड़ के कारण कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। फिर भी वेक्सीनेशन की गति बढ़ाने पर संक्रमण ज्यादा नहीं होगा।

राज्य में फ़िलहाल हर दिन 13 से 14 लाख लोगों का वेक्सिनेशन हो रहा है। डेल्टा मरीजों की संख्या भी फ़िलहाल राज्य में स्थिर है। इसलिए नागरिक कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करे। राज्य में स्वास्थ्य विभाग की हर दिन 15 से 20 लाख लोगों के वेक्सीनेशन करने की इच्छा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर घर जाकर वैक्सीन दे रहे है।

Pune Crime | पुणे के कोंढवा रोड  में यूएई  की करेंसी खरीदने का मोह महंगा पड़ा ; 2 लाख रुपए देने पर मिला कपडा धोने का साबुन 

Crime News | शर्मनाक ! मुख्याध्यापक ने की छात्रा के साथ गलत हरकत; घर वालों ने सिखाया अच्छा सबक, जमकर धुनाई की

Beed | सौ एकड़ जमीन गबन मामला ; फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने वाला मास्टर माइंड मुन्ना गिरफ्तार