Manikrao Jagtap | महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष माणिकराव जगताप का मुंबई में निधन

मुंबई :   पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) – महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस (Maharashtra Pradesh Congress) उपाध्यक्ष माणिकराव जगताप (Manikrao Jagtap) (56) का सोमवार सुबह मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में निधन हो गया। जगताप कोरोना (corona) संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) व पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने माणिकराव जगताप के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सूत्रों ने बताया कि उनका मुंबई के एक अस्पताल में करीब दो महीने तक कोविड-19 का उपचार भी चला था।  maharashtra congress vice president manikrao jagtap passed away mumbai today

सोमवार सुबह इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। माणिकराव जगताप का अंतिम संस्कार आज ही रायगढ़ स्थित महाड में किया जाएगा। माणिकराव जगताप 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठन होने के बाद राकांपा में शामिल हो गए थे। 2004 में राकांपा के टिकट पर महाड विधानसभा (Mahad Assembly) क्षेत्र से माणिकराव जगताप विधानसभा सदस्य (विधायक) बने थे। इसके बाद माणिकराव जगताप फिर से कांग्रेस में वापस आ गए थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से माणिकराव जगताप को रायगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई थी।

अशोक चव्हाण ने ट्वीट कर लिखा – महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मेरे करीबी सहयोगी माणिकराव जगताप के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली है। उनके रूप में कांग्रेस पार्टी ने कोंकण में एक सक्षम नेता खो दिया है।

Web Title : maharashtra congress vice president manikrao jagtap passed away mumbai today

Jalgaon Crime | जलगांव में उपमहापौर कुलभूषण पाटील पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Pune corporation | नदी किनारे रहनेवालों के लिए अलर्ट की घोषणा, PMC ने जारी की लिस्ट

NDA | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान