Maharashtra | राज्यसभा उपचुनाव निर्विरोध कराने की कांग्रेस की अपील ; भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया 

मुंबई (Mumbai News) : Maharashtra | राज्यसभा का उपचुनाव (Rajya Sabha by-election) निर्विरोध कराने की  कांग्रेस (Congress) पार्टी की अपील पर विचार करते हुए भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है।  यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने सोमवार को दी।  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) और कांग्रेस के विधिमंडल में पार्टी नेता और राज्य (Maharashtra) के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात कर उपचुनाव निर्विरोध कराने के लिए भाजपा के उम्मीदवार से नामांकन वापस लेने की अपील की थी।

कांग्रेस सांसद राजीव सातव (Congress MP Rajeev Satav) के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है।  किसी नेता के निधन के बाद उपचुनाव निर्विरोध कराने की परंपरा रही है।  इस चर्चा में कांग्रेस नेताओं  ने इस बात का उल्लेख किया था।  कांग्रेस नेताओं  की अपील पर विचार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (State President Chandrakant Patil) ने पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया और भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है. इसके अनुसार मुंबई भाजपा (Mumbai BJP) के महासचिव संजय उपाध्याय (Sanjay Upadhyay) ने अपना नामांकन वापस ले लिया  है।

राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha by-election) में निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेस नेता रजनी पाटिल (Rajni Patil) का  प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अभिनंदन किया है।

 

 

 

——————————————————————————————————————————————-

 

Shiv Sena MP Sanjay Raut | दिल्ली के प्रतिष्ठित क्षेत्र में रहता हूं, PM मोदी मेरे घर के पास रहते है – संजय राऊत

पुणे (Pune News) : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मनपा चुनाव (Municipal Elections) के लिए शिवसेना (Shiv sena) ने अभी  से कमर कस ली है।  शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने रविवार को पुणे (Pune) के भोसरी में शिवसैनिकों को संबोधित किया। 

CM Uddhav Thackeray | मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को लिखा पत्र, बुलेट ट्रेन संबंध में दिया ‘यह’ आश्वासन