महाराष्ट : वेक्सिनेशन को लेकर CM उद्धव ठाकरे का महत्वपूर्ण बयान, कहा – 18 से 44 उम्र वर्ग के लिए जून महीने में 24 घंटे वेक्सिनेशन करेंगे 

 
 

मुंबई, 24 मई : देश में 1 मई से तीसरे चरण में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के वेक्सीनेशन की मंजूरी दी गई है।  इसके अनुसार राज्य में 18 से 44 उम्र के नागरिकों का वेक्सिनेशन शुरू किया गया था।  लेकिन प्रयाप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से राज्य में इस उम्र वर्ग के नागरिकों का वेक्सिनेशन फ़िलहाल स्थगित है।  यह वेक्सिनेशन फिर से कब शुरू होगा इस पर सबकी नज़रें टिकी हुई है।  इसी बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार 23 मई को इस विषय में महत्वपूर्ण बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि जून तक वैक्सीन की उत्पादन क्षमता बढ़ने की संभावना है।  पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होगा।  राज्य में 24 घंटे वेक्सिनेशन किया जाएगा।  फ़िलहाल 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है।  इन बच्चों को कौन सी वैक्सीन देनी है फ़िलहाल इसका निर्णय नहीं हुआ है।  इस पर निर्णय होने के बाद केंद्र सरकार के सुचना आएगी। यह सुचना आते है इन बच्चों का वेक्सिनेशन शुरू होगा।

संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आयोजित बालरोग विशेषज्ञों के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने वेक्सिनेशन पर बयान दिया है।  उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने 18 से 44 उम्र के नागरिकों के वेक्सिनेशन की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डाली है. यह जिम्मेदारी निभाने के लिए हम सक्षम है।  राज्य में इस उम्र के करीब 6 करोड़ नागरिक है।  इनके लिए 12 करोड़ डोज लगेगा।  हम इसे एक साथ खरीदने के लिए तैयार है। लेकिन फ़िलहाल हमें प्रयाप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही है।  जून तक उत्पादन क्षमता बढ़ने की संभावना है।  ऐसा होने पर वैक्सीन की सप्लाई सामान्य होगी और उसके बाद युद्धस्तर पर वेक्सीनेशन मुहीम चलाई जाएगी।

वेक्सीनेशन में 2 करोड़ का कोटा पार करने वाला महाराष्ट्र देश में पहला राज्य है।  वेक्सीनेशन में महाराष्ट्र सबसे आगे होने के बावजूद वैक्सीन प्रयाप्त संख्या में उपलब्ध नहीं होने से वेक्सीनेशन में दिक्कत आ रही है।  उपलब्ध वैक्सीन स्टॉक कम होने के बावजूद दूसरी डोज और 15 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के वेक्सीनेशन को पप्राथमिकता दी जा रही है।  इस वेक्सीनेशन में ब्रेक नहीं लगे इसलिए 18 से 44 उम्र के नागरिकों का वेक्सीनेशन स्थगित किया गया है।