Maharashtra | केरल के बैंक से 3 करोड़ के सोने पर हाथ साफ किया ; सातारा से 4 लोग गिरफ्तार

 
 

सातारा, 9 अगस्त : (Maharashtra) केरल (kerela) के एक बैंक से करीब तीन करोड़ रुपए कीमत का साढ़े सात किलो सोने पर  हाथ साफ करने के मामले में सातारा (satara) से चार लोगों को जाल बिछाकर गिरफ्तार (arrest) किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की रात बॉम्बे रेस्टोरेंट चौक (Bombay Restaurant Chowk) के एक होटल में की गई।  बैंक (bank) से सोना चोरी करने के मामले (Maharashtra) में केरल और सातारा पुलिस (Satara Police) की संयुक्त टीम ने चार संदिग्धों को केरल पुलिस के कब्जे में दिया है।  सभी को पूछताछ के लिए केरल ले जाया गया है।

केरल के एक बैंक में कुछ दिन पहले चोरी हुई थी।  चोरों ने बैंक से साढ़े सात किलो सोना पर हाथ साफ किया था।  बाजार भाव के अनुसार इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से अधिक है।  केरल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इसका लिंक नाशिक तक पहुंच गया।  पुलिस को निक जोशी के इस अपराध में शामिल होने की जानकारी मिली।  इसके बाद केरल पुलिस की एक टीम नाशिक पहुंची।  लेकिन जोशी पुलिस को चकमा देने में सफल रहा।
इस अपराध में शामिल आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी।
निक जोशी अपने रहने की जगह बार-बार बदल रहा था।  इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि निक जोशी सातारा के एक होटल में छिपा है।  इसके बाद केरल की एक पुलिस टीम सातारा पहुंची।  इसके बाद सातारा और केरल पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया।  संदिग्ध जोशी के सातारा  हाईवे के बॉम्बे रेस्टोरेंट चौक के एक होटल में अपने दो साथियों और कोरेगांव तालुका के एक दोस्त के साथ छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली।
इसके आधार पर पुलिस ने होटल पर छापा मारकर जोशी और उसके सातारा व कोरेगांव के तीन दोस्तों को कब्जे में लिया. कब्जे में लेने के बाद सभी से पूछताछ की गई।  इसके बाद सातारा पुलिस ने चारों को केरल पुलिस के हवाले कर दिया।  पुलिस ने आरोपियों से एक महंगी कार जब्त की है।