महाराष्ट्र : चंद्रकांत पाटिल का वादा, कहा – मराठा आरक्षण के लिए शरद पवार के साथ भी खड़े रहेंगे

सांसद छत्रपति संभाजीराजे ने मराठा आरक्षण के लिए कोल्हापुर से 16 जून से आंदोलन की घोषणा की है।  उनका स्वागत है।  हमने पहले ही कहा है कि मराठा आरक्षण के लिए जो-जो आंदोलन करेंगे उन्हें हमारा समर्थन होगा।  कल शरद पवार भी आंदोलन करते है तो हम उनके साथ खड़े होंगे।  संभाजीराजे तो हमारे राजे है।  ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए हम महाराज की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।  यह बयान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दिया है।

चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को पुणे में मीडिया से बात की।  इसी दौरान वह बोल रहे थे.  उन्होंने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण मिले इसमें कोई दो-राय नहीं है और भाजप ने इसके लिए हमेशा प्रयास किया है।  सभाजीराजे को हमसे कोई सहयोग चाहिए तो हम निश्चित रूप से करेंगे।  लेकिन अगर हम आंदोलन में शामिल हुए तो इसमें राजनीतिक रंग आ सकता है।  हमें संभाजी महाराज का नेतृत्व मंजूर है. आरक्षण रद्द होने के बाद से पुनर्विचार याचिक दायर करने को लेकर हम सरकार से कहते रहे लेकिन सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।