Maharashtra | खंडाला की खाई में कार पलटी और युवक खाई में गिरा, आख़िरकार

खंडाला, 4 सितंबर : Maharashtra | जिसे भगवान बचाये उसे कौन मार पाए।  ऐसा हमेशा कहा जाता है।  इसका प्रत्यक्ष उदाहरण खंडाला घाट (Khandala Ghat) में देखने को मिला।  खंडाला घाट के शिंग्रोबा मंदिर के पास कार सहित खाई में गिरे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया (Maharashtra) है।  खोपोली के सामाजिक संस्था (social institution) के युवकों ने इस युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का नाम  सुरेश वावले है।  सागर  फुटबॉल खिलाडी है।  फुटबॉल की नाईट प्रैक्टिस करने के लिए वह लोनावला से खापोली हमेशा जाता (Maharashtra) है।  गुरुवार की शाम जब वह हमेशा की तरह अपने मारुती झेन से जा रहा था तभी अचानक गाडी को पीछे से टक्कर लगी और उसकी गाडी पलटते हुए खाई में जा  गिरी।  इस घटना की जानकारी  मिलने पर खोपोली हाईवे पुलिस और स्थानीय दुर्घटनाग्रस्त की मदद के लिए इस सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे।  रात के अंधेरे, बारिश और कीचड़ में इस टीम के प्रमुख गुरुनाथ साठेलकर ने खाई में उतरने का निर्णय लिया।  खाई में उतरकर जख्मी को ढूंढने का प्रयास किया गया और युवक को ढूंढ निकाला।  मददगारों को देखकर युवक की जान में जान आई।  कुछ मिनटों में जख्मी को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया।  जख्मी सागर को खोपोली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

Weather Update | पुणे में कल से 4 दिन तक होगी बारिश, आज 15 जिलों में हाई अलर्ट

Mumbai | भिवंडी में गिरा इमारत का एक हिस्सा, एक महिला की मौत, 7 घायल