महाराष्ट्र : ठाकरे सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा  कर सकती है क्या ? आदित्य ठाकरे ने कहा….. 

 

मुंबई, 9 जून : महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली  महाविकास आघाडी सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी।  इस तरह का बयान लगातार राज्य के विरोधी दल भाजपा दवारा दी जाती है।  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस एक न्यूज़ पेपर के कार्यक्रम में कहा था कि यह सरकार खुद के वजन से ही गिर जाएगी।  इसका जवाब शिवसेना नेता और राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने दिया है।  उन्होंने एक इंटरव्यू में इस तरह के बयानों की खिल्ली उड़ाई है।

इसका जवाब देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि तीन दलों ने एक साथ आकर सरकार बनाई है यह अच्छी बात है।  यह तीनो दल महाराष्ट्र की सेवा करने और महाराष्ट्र की आवाज बुलंद करने के लिए एक साथ आये है।  तीनों दलों में विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप जिसे विवाद मानते है वह हमें विवाद नज़र नहीं आता है।  तीन दलों की सरकार है तो चर्चा होती रहती है।  लोकतंत्र में अलग अलग विचार एकसाथ आते है और उस पर विश्लेषण कर काम किया तो अधिक अच्छे तरीके से सेवा दी जा सकती है।  ऐसा हुआ  तो हम पांच साल ही नहीं बल्कि आगे भी साथ रहकर सेवा करते रहेंगे।

महाराष्ट्र सरकार के अनेक चेहरे को लेकर विरोधियों ने निशाना साधा था।  इस पर उन्होंने कहा कि विरोधी दल के पास फ़िलहाल कोई काम नहीं है।  इसलिए वह ये सब कर रहे है।  विरोधी दलों के इस तरह के बयानों का जवाब देने के बजाय काम करना अधिक उचित समझते है।  मुख्यमंत्री पहले सबसे सलाह लेते है फिर निर्णय लेते है. सरकार के चार मंत्रियों की चल रही जांच पर उन्होंने कहा कि जांच पर फ़िलहाल कुछ बोलना सही नहीं है।  यह मामला कोर्ट में है इसलिए इस पर बोलना उचित नहीं है।
]
मानसून की तैयारी के संबंध में दी जानकारी 
उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है।  20-25 वर्ष पहले जब बारिश होती थी तो कई जगह पानी जमा हो जाता था।  इस बार दो पम्पिंग स्टेशन लगाया जाएगा। पहले से ही पांच स्टेशन कार्यरत है।  एक घंटे में 120 मिलीमीटर बारिश होने से शहर की स्थिति चरमरा जाती है।  लेकिन हम प्रयास कर रहे है कि इस बार बारिश का पानी जमा न हो।