महाराष्ट्र : शादी से पहले दुल्हन ने की आत्महत्या, शादी की ख़ुशी मातम में बदली

नांदेड़ : ऑनलाइन टीम –  घर पर इकलौती बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। दुल्हन ने हाल्दी से ठीक पहले अपना जीवन खत्म कर लिया।  शादी से पहले ही लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर के व्यंकटेशनगर इलाके में रात 7 बजे घटी। घटना के बाद पुरे शादी की ख़ुशी मातम में बदल गयी। मृतक लड़की का नाम दुर्गा संजय काचवार (20) है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के व्यंकटेशनगर इलाके में संजय गणेशराव काचवार रहते है। उनका एक छोटा सा किराना व्यवसाय है और उनकी एक बेटी दुर्गा है। उसकी कुछ दिन पहले नांदेड़ के एक मध्यम वर्गीय परिवार के लड़के के साथ शादी तय हुई थी। यह शादी 14 तारीख को होनी थी। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे भी है इसलिए दोनों परिवारों ने शादी के लिए धूमधाम से तैयारी शुरू कर दी थी।

इस बीच कल दिन भर खुद लड़की, उनके माता-पिता, चचेरे भाई और परिवार के अन्य सदस्य कल पूरे दिन शहर में खरीदारी करते रहे। पिता ने गुरुवार को अमावस्या होने की वजह से हल्दी के रश्म को एक दिन आगे बढ़ा दिया था। जिसके बाद सभी हल्दी की रश्म में लग गए। सभी सामग्रियों को लाने बाजार चले गए।

इस दौरान दुर्गा और उसके पिता घर पर ही रुके। जिसके बाद पिता ने चाय बनाने के लिए अपनी बेटी दुर्गा को आवाज लगाया। लेकिन दुर्गा के कुछ न कहने पर पिता उससे ढूढ़ने ऊपर चले गए तब उन्होंने दुर्गा को झूलते हुए देखा। इस घटना के बाद पुरे परिवार में मातम है। शहर की एक पढ़ी लिखी लड़की ने ऐसा क्यों किया। इसकी चर्चा हर तरफ शुरू है।