महाराष्ट्र : मुंबई स्थित मंत्रालय में बम रखा है ; बेटे को स्कूल में एडमिशन नहीं मिलने के कारण गृह विभाग को भेजा ईमेल

 

पुणे , 22 जून : मंत्रालय में बम रखने का फ़ोन करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को पुणे के मुंढवा पुलिस ने कस्टडी में लिया है।  उसे अब मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  आरोपी ने बेटे को स्कूल में नामांकन नहीं मिल रहा था इसलिए किया था धमकीभरा फ़ोन.

गिरफ्तार आरोपी का नाम शैलेश नारायण शिंदे (उम्र 45, नि – रा. बी. कवडे रोड ) है।  इस मामले में मुंबई पुलिस के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

तीन सप्ताह पहले मंत्रालय में बम होने और मंत्रालय को उड़ा देने की धमकी फ़ोन पर दी गई थी।  इसके बाद मुंबई सहित राज्य भर में खलबली मच गई थी।  इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस और आतंकवादी विरोधी पथक ने मंत्रालय पहुंचकर जांच शुरू की थी. इसके बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी और यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।  लेकिन जांच में यह बात सामने आई कि यह फ़ोन फेक था।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।  लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पा रहा था।  मुंबई पुलिस को फ़ोन करने वाला व्यक्ति पुणे के  मुंढवा में रहने की जानकारी मिली थी।

मुंबई पुलिस ने  मुंढवा पुलिस को यह जानकारी दी।  इसके अनुसार शैलेश को रात में कस्टडी में लिया गया।  इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।   मुंढवा पुलिस ने बताया कि बेटे को स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पाने की वजह से मंत्रालय को उड़ाने का फ़ोन करने की जानकारी सामने आई है।  शैलेश कोई काम भी नहीं करता है।