महाराष्ट्र : इगतपुरी में बिग बॉस मराठी फेम अभिनेत्री हीना पांचाल रेव पार्टी से गिरफ्तार 

मुंबई, 28 जून : बिग बॉस मराठी फेम अभिनेत्री हीना पांचाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  नाशिक के इगतपुरी में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा था।  इस दौरान कुल 22 लोगो को ड्रग्स, कोकीन, गांजा जैसे नशीले पदार्थो का सेवन करते हुए पुलिस ने पकड़ा है।  इनमें से 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थी। गिरफ्तार लोगों में बॉलीवुड के दो कोरियोग्राफर, तमिल और कई हिंदी फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री के साथ एक रियलिटी शो की अभिनेत्री भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।  रियलिटी शो की हीना पांचाल को  भी गिरफ्तार किये जाने की जानकारी सामने आई है।

हीना पांचाल बिग बॉस मराठी रियलिटी शो के दूसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल हुई थी।  लेकिन फाइनल से पहले ही उनकी यात्रा खत्म हो गई थी।  हीना पांचाल ने  हुक्का, मोहल्ला, बेबो बेबो, राजू ओ राजू, बोगन जैसे कुछ फिल्मों में भी काम किया है।  इसके साथ ही हिंदी, मराठी और तेलगु फिल्म में भी उसने आईटम सांग किया है।

बताया जा रहा है कि इगतपुरी के दो निजी बंगले में शनिवार की मध्यरात्रि ड्रग्ज, कोकीन, हुक्का जैसा नशा करते हुए बॉलीवुड की संबंधित महिला के साथ कुल 22 हाई प्रोफाइल व्यक्ति के समूह दवारा पार्टी किये जाने की गोपनीय जानकारी नाशिक पुलिस सुप्रीटेंडेंट सचिन पाटिल को मिली।  शनिवार की रात करीब ढाई बजे छापा मारा गया।  यहां नशा कर रहे सभी लोगों को इगतपुरी पुलिस स्टेशन लाया गया।  सभी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विदेशी महिला जाल में 
10 पुरुष, 12 महिलाओं सहित कुल 22 हाई प्रोफइल व्यक्ति का ग्रुप इगतपुरी के स्काई ताज विला व स्काई लगुन विला में रेव पार्टी करते पकडे गए।  कुछ महिला सीधे बॉलीवुड से संबंधित है।  इसमें एक विदेशी महिला भी शामिल है।  यह महिला ईरानी नागरिक है। नशीले प्रदार्थ की सप्लाई मुंबई से

रेव पार्टी के लिए इगतपुरी में आये 22 हाई प्रोफाइल ग्रुप दवारा अपने साथ बड़ी मात्रा में मुंबई से ड्रग्ज लाये जाने की आशंका पुलिस ने जताई है. यह सप्लाई किसने और कहा से की इसकी जांच के नाशिक पुलिस की एक टीम को मुंबई भेजा गया है।