महाराष्ट : जलगांव में भाजपा को बड़ा झटका ! मुख्यमंत्री के हाथों 10 वर्तमान-पूर्व नगरसेवकों के हाथ में शिवबंधन 

 

जलगांव, 27 मई : जलगांव में भाजपा को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है।  जलगांव के मुक्ताईनगर में शिवसेना ने भाजपा में बड़ी सेंध लगाई है। भाजपा के 7 मौजूदा और 3 पूर्व नगरसेवक को पार्टी में शामिल कर लिया है।  राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में भाजपा के 10 वर्तमान-पूर्व नगरसेवक ने  शिवसेना में प्रवेश किया।

मुक्ताई नगरपालिका के 10 नगरसेवक कैबिनेट मंत्री गुलाबराव पाटिल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के सरकारी निवास वर्षा में दाखिल हुए।  इसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 10 नगरसेवक ने अपने हाथों में शिव बंधन बांधकर शिवसेना का झंडा थाम लिया।  शिवसेना में प्रवेश करने वालों में पियूष महाजन, संतोष कोली, मुकेश वानखेड़े और 4 अन्य लोग शामिल है।
भाजपा के 10 वर्तमान-पूर्व नगरसेवकों के शिवसेना में प्रवेश से जलगांव में भाजपा को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है।  कुछ दिनों पहले जलगांव मनपा के चुनाव में शिवसेना ने भाजपा के करीब 30 नगरसेवकों को आपने पाले में कर लिया था। इससे भाजपा को तगड़ा झटका लगा था।  इन नगरसेवकों के शिवसेना खेमे में जाने से टूटे नगरसेवकों दवारा व्हीप न नहीं बजाय जाने को लेकर भाजपा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।  लेकिन औरंगाबाद खंडपीठ ने यह याचिका ख़ारिज कर दी थी।

जलगांव की इस घटना से भाजपा अभी पूरा तरफ उबर भी नहीं पाई थी कि अब मुक्ताई नगरपालिका के 10 नगरसेवक शिवसेना में प्रवेश कर गए है।  ऐसे में अब मुक्ताई मनपा भाजपा के हाथों से जाती हुई नज़र आ रही है।  मुक्ताईनगर में इससे पहले एकनाथ खड़से ने भाजपा को झटका दिया था।  वे राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हुए थे।  इसके बाद जलगांव में भाजपा को दो बड़ा झटका लगा है।