Maharashtra | बड़ी खबर !  दशहरा मेलावा के आयोजन के संदर्भ में शिवसेना का बड़ा निर्णय 

मुंबई (Mumbai News) : Maharashtra | शिवसेना (Shiv sena) का दशहरा  मेलावा (Dussehra Melava) मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान (Mumbai Shivaji Park Ground) में होता रहा है।  लेकिन कोरोना संकट की वजह से इस बार मेलावा शिवाजी पार्क मैदान की बजाय माटुंगा (Matunga) के षण्मुखानंद सभागृह ( Shanmukhananda Auditorium) में होगा।  यह जानकारी (Maharashtra) शिवसेना नेता, सांसद संजय राऊत (MP Sanjay Raut) ने दी है।

 

हर वर्ष होने वाले शिवसेना के दशहरा मेलावा (Shiv sena Dussehra Melava) पर पुरे राज्य (Maharashtra) भर की नज़रें लगी रहती है. लेकिन कोरोना की वजह से इस बार दशहरा मेलावा होगा या नहीं इसे लेकर उत्सुकता पैदा हो गई थी।  लेकिन संजय राऊत  ने दशहरा मेलावा होने की बात स्पष्ट कर दी है। सोमवार को उन्होंने दशहरा मेलावा के जगह की जानकारी दी है.

 

संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कहा कि शिवसेना का दशहरा मेलावा 100% होगा।  षण्मुखानंद सभागृह  में यह मेलावा जोरदार तरीके से होगा।  शिवसेना पार्टी प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) मार्गदर्शन करेंगे और देश की राजनीति को दिशा देने का प्रयास करेंगे।
पिछले साल स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक (Swatantryaveer Savarkar National Memorial) में  दशहरा मेलावा हुआ था।  लेकिन इस बार  दशहरा मेलावा माटुंगा के षण्मुखानंद सभागृह में होगा।   इस मेलावा में सभागृह में बैठने की क्षमता 50% होगी।  शिवसेना (Shiv sena) के सभी सीनियर नेता उपनेता, मंत्री, मुंबई के विधायक, महापौर और मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) के कुछ महत्वपूर्ण नगरसेवक इस मेलावा में उपस्थित रहेंगे।  इस बार का  दशहरा मेलावा  ऑनलाइन नहीं होगा।  नियम और चेतावनी  का पालन करते हुए  दशहरा मेलावा  आयोजित करने की तैयारी है।
उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार  दशहरा मेलावा  पिछली बार सम्पन्न हुई थी।  लेकिन इस मेलावा पर कोरोना का संकट (Corona crisis) था।  इसलिए शिवतीर्थ पर भव्य सभा का आयोजन करने की बजाय चुनिंदा नेताओं, महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह मेलावा सम्पन्न हुआ।

 

Pune | किसानों के आंदोलन को रौंदने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार : अशोक पवार (Video)