Maharashtra | धुले में चंद्रकांत पाटिल की पुत्री ने महाविकास आघाडी को दिया तगड़ा झटका ; किला बचाने में सफल 

मुंबई (Mumbai News) : राज्य (Maharashtra ) की जिला परिषद (District Council) और पंचायत समिति (Panchayat Samiti) के उपचुनाव के रिजल्ट सामने आने लगे है।  धुले (Dhule) जिला परिषद की सत्ता पाने के लिए भाजपा (BJP) को दो सीटों की जरूरत है।  इनमें से 1 सीट जीतकर भाजपा ने जीत की दिशा में एक कदम आगे बढा दिया  है।  भाजपा के  गुजरात प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Gujarat State President Chandrakant Patil) की पुत्री धरती देवरे (Dharti Deore) जिला परिषद् उपचुनाव (zilla parishad by-election) में विजयी हुई है।  ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी जीत से महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) को तगड़ा झटका (Maharashtra) लगा है।

 

पिछली बार धरती देवरे (Dharti Deore) निर्विरोध चुनकर आई थी।  इस बार धरती देवरे को महाविकास आघाडी से कड़ी चुनौती मिली थी।  धरती देवरे ने  महाविकास आघाडी की उम्मीदवार मीना पाटिल (Meena Patil) को पराजित किया है।  धरती देवरे  लामकाणी गुट से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ी थी।
धरती देवरे गुजरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी आर पाटिल की पुत्री है।  धुले जिला परिषद् (Dhule Zilla Parishad) के 15 गुट और पंचायत समिति के 30 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में 15 में से जिला परिषद् की एक और पंचायत समिति के 2 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। शेष जिला परिषद् के 14 व पंचायत समिति के 28 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में जिले में भाजपा वर्सेज महाविकास आघाडी में प्रमुख लड़ाई थी।  शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस ने एकजुट होकर उम्मीदवार उतारा है ।  कुसुंबा गुट को छोड़कर सभी गुट में महाविकास आघाडी आगे है।  कुसुंबा जिला परिषद् गुट में राष्ट्रवादी सहित शिवसेना (Shiv sena) ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

 

ओबीसी उम्मीदवार  कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ?

भाजपा ने सभी सीटों पर ओबीसी (OBC) उम्मीदवार दिया है।  कांग्रेस- 7, शिवसेना – 4, राष्ट्रवादी – 4 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

किस पार्टी के कितने महिला उम्मीदवार

भाजपा ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।  महाविकास आघाडी ने 9 सीटों पर महिला उम्मीदवार दिए  है।  पिछले कई वर्षों से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले धुले जिले जिला परिषद् की सत्ता पर  भाजपा पहली बार बहुमत से  काबिज हुई है।

 

Pune NCP | पुणे में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आए उम्मीदवारों को राष्ट्रवादी ने दिया ‘आश्रय’