Maharashtra Bandh |  तो लखीमपुर हत्याकांड का मनसे समर्थन करती है क्या? राष्ट्रवादी का सीधा सवाल 

मुंबई : Maharashtra Bandh | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra) की गाड़ी से किसानों की कुचलकर हत्या (murder) की गई थी।  इसके खिलाफ महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) की पार्टियों ने आज महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh ) की अपील की थी।  इसका महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) ने समर्थन नहीं किया।

लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या का भाजपा समर्थन करती है।  इसके साथ ही मनसे भी किसानों की हत्या का समर्थन कर रही  है।  इसलिए महाविकास आघाडी दवारा  बुलाए गए महाराष्ट्र बंद का विरोध करके मनसे किसानों की हत्या का समर्थन कर रही है क्या ? यह सवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने मीडिया से बात करते हुए पूछा है।  महाराष्ट्र बंद के लिए शहीद चौक में किसानों के समर्थन में आंदोलन करते हुए नवाब मलिक ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  के बेटे ने  गाड़ी से कुचलकर किसानों की हत्या की थी। उसे गिरफ्तार करने में टालमटोल किया गया।  इस मौके पर नवाब मलिक ने गृह राज्य मंत्री से  तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र  बंद में किसी तरह की अनुचित घटना होगी तो इसका संज्ञान लिया जाएगा।  इस बंद को राज्य की जनता का  अच्छा सपोर्ट मिला  है।  इसके अलावा राज्य के व्यापारी व कामगार संगठन दवारा भी इसका समर्थन किये जाने की वजह से बंद सफल रहा है।  उन्होंने सभी व्यापारी संगठन के प्रति आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि बेवजह कोई  परेशानी न हो. हिंसा का समर्थन नहीं किया जाएगा।  शांतिपूर्ण तरीके से इस आंदोलन को आगे ले जाना है।  इस मौके पर सांसद सुप्रिया सुले, प्रदेशाध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Maharashtra | PUBG ने ली बलि ; सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कारण