Maharashtra Bandh | पुणे में सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर ‘बंद’ करने की कोशिश- भाजपा शहराध्यक्ष मुलिक

पुणे : Maharashtra Bandh | पुणे शहर में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) की ओर से महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) किया जा रहा है। यह बंद  किसानों के लिए नहीं बल्कि मंत्रियों के घोटाले सामने आ रहे हैं उंससे ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है, ऐसा आरोप भाजपा शहराध्यक्ष जगदीश मुलिक (BJP city president Jagdish Mulik) ने किया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी स्थित केंद्रीय गृहराज्य मंत्री मिश्रा के बेटे ने आंदोलन करनेवाले किसानों को गाड़ी से कुचल दिया था। इसमें 8 किसानों की मृत्यु हो गई। इस घटना के खिलाफ आज महाविकास आघाडी की ओर से महाराष्ट्र बंद किया गया। पुणे शहर में भी इस बंद का असर दिखा। महाविकास आघाडी के पुणे शहर के नेता बाईक रैली साथ ही पैदल यात्रा कर व्यापारियों से बंद का पालन करने की अपील की गई है।

इस बीच शहर में आघाडी नेताओं ने धमकी देते हुए व्यापारियों को बंद करने के लिए मजबूर किया। किसी के साथ अगर ऐसी जोर जबरदस्ती की जा रही है तो पुणेकर भाजपा जनप्रतिनिधि से संपर्क करें, ऐसी अपील मुलिक ने की है।

 

Thane | लावारिस बैग की वजह से ठाणे में मची खलबली ; वह बैग निकला दिव्यांग व्यक्ति का