महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : महाराष्ट्र में शाम 6 बजे तक जानें किस जिले में कितनी हुई वोटिंग ?

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे राज्य में 96,661 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए राज्य में केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के तीन लाख जवानों को तैनात किया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा गठबंधन की बात करें तो भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं अगर बात कांग्रेस की बात करें तो उसने 147 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं एनसीपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महाराष्ट्र में शाम 6 बजे तक जानें किस जिले में कितनी हुई वोटिंग ?