महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : बीजेपी-शिवसेना की जीत पर देवेंद्र फडणवीस ने कहीं ‘ये’ बड़ी बातें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए लिए संपन्न मतदान के बाद अब विधानसभा की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की जोड़ी महाराष्ट्र में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कुछ सीटों में जरूर उलट फेर हुआ। परली से भारतीय जनता पार्टी के पंकजा गोपीनाथ मुंडे को झटका लगा है। वहीं सतारा लोकसभा उपचुनाव से भी में उदयनराजे भोसले के रूप में बीजेपी को झटका लगा है। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इसमें बीजेपी-शिवसेना 159, कांग्रेस-एनसीपी 105, अन्य 24 सीटों पर आगे चल रहे है।

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहीं बड़ी कही है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बीजेपी और शिवसेना के बीच जो तय हुआ है, हम उसी के हिसाब से आगे बढ़ेंगे। आगे उन्होंने बताया कि हमने क्या तय किया है वह सही समय आने पर पता चल जाएगा। आज का दिन विश्वलेषण करने का नहीं, जश्न मनाने का दिन है। साथ ही मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के जनता को धन्यवाद दिया।

देवेंद्र फडणवीस ने कहीं ‘ये’ बड़ी बातें –
– 15 निर्दलीय जीते हुए लोगों ने हमसे संपर्क किया है, हमारे साथ आने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र में कई दशकों के बाद हो रहा है कि 5 साल पूरे करके एक सरकार, एक मुख्यमंत्री वापस आ रहा है।

– पिछली बार से कम सीटें मिली हैं, लेकिन इस बार हमने चुनौतियों के बीच चुनाव लड़ा था। हमारी सीटें कुछ कम हुई हैं, लेकिन विपक्ष की भी बहुत सीटें बढ़ी हों, ऐसा भी नहीं है।

– हमारे मतों में बढ़ोतरी हुई है। ये सही है कि पहले से इस बार सीटें कम मिलीं है, लेकिन हमने कम सीटों पर चुनाव भी तो लड़ा था।

– फडणवीस ने कहा कि दो रिजल्ट हमारे लिए दुखद हैं। पहला, पर्ली से पंकजा मुंडे और सतारा से उदयन राजे नहीं जीत पाए। दोनों ही जगह बगावती लोगों के कारण हमारी हार हुई है।

visit : punesamachar.com