महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : नागपुर दक्षिण-पश्चिम से सीएम देवेंद्र फडणवीस 8398 वोटों से आगे, एक बार फिर उनका मुख्यमंत्री बनना तय

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की जोड़ी महाराष्ट्र में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कई ऐसी सीटें है जहां उलट फेर होते दिख रही है। बता दें कि नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सीएम देवेंद्र फडणवीस 8398 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उनका एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना तय लग रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1187245556130648064

बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इसमें बीजेपी-शिवसेना 165, कांग्रेस-एनसीपी 100, अन्य 23 सीटों पर आगे चल रहे है। बीजेपी 97 सीटों पर, शिवसेना पर 68 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 42, एनसीपी 53 सीटों पर आगे चल रही है। बात करें महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट की तो वहां पर अजित पवार 42 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।