महाराष्ट्र : निराशा की वजह से अनिल देशमुख पर कार्रवाई, हमें इसकी चिंता नहीं है – शरद पवार

मुंबई, 25 जून : महाराष्ट्र में आज सुबह से ही पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर ईडी दवारा मारे गए छापे की चर्चा हो रही थी।  मुंबई और नागपुर इन दो जगहों पर ईडी दवारा छापा मारा गया है।  यहां ने ईडी ने तलाशी शुरू की थी। इसे देखते हुए राज्य की सत्ताधारी और विरोधी दलों की प्रतिक्रिया आने लगी।  अनिल देशमुख जिस पार्टी के नेता है उसी राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष ने अनिल देशमुख के घर पर मारे गए छापे पर पहली प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने कहा है कि केंद्रीय व्यवस्था में आई निराशा की वजह से यह कार्रवाई चल रही है।  हमें इसकी इतनी चिंता नहीं है। पुणे में एक उद्घाटन कार्यक्रम में आये राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यालय में सुबोध मोहिते ने राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश किया। इसी मौके पर वह बोल रहे थे।

ईडी हमारे लिए  नया नहीं है

अनिल देशमुख कोई पहले नहीं है।  कई सत्ता ने इस तरह से ईडी का  इस्तेमाल अब तक की राजनीति में किया है।  इसलिए हम इसकी ज्यादा चिंता नहीं करते है।  अनिल देशमुख पर  केंद्र सरकार के कई एंजेसियों ने  पहले कार्रवाई की थी।  लेकिन उनके हाथ क्या लगा इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं हैं।  मेरी राय है कि कुछ भी हाथ नहीं लगा।  इसी निराशा में परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए हमें चिंता करने की कोई वजह नहीं है।

लोग भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है

जो विचार हमें मंजूर नहीं है उस विचार को दबाने का प्रयास इन एजेंसियों के इस्तेमाल के जरिये किया जा रहा है।  यह कोई नया नहीं है।  राज्यों  और महाराष्ट्र में भी हमने पहले ऐसा नहीं देखा था। केंद्र की सत्ता हाथ में आने के बाद ये सारी चीजे देखने को मिलती है।  मुझे लगता है कि इससे कुछ हाशिल नहीं होगा।  लोग भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है।