महाराष्ट्र : 120 करोड़ रुपए का 34 किलो चरस ! इन कारणों से पुणे के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी  तत्काल में सस्पेंड 

पुणे , 5 जून : हिमाचल प्रदेश से पुणे करीब 120 करोड़ रुपए का चरस लेकर आये दो लोगों को गिरफ्तार करना अब  पुणे रेलवे पुलिस  को काफी महंगा पड़ा है।

नशीले पर्दाथ मामले में की गई कार्रवाई की जांच में अनियमितता को लेकर पुणे रेलवे पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश सिंह गौड़ सहित 8 लोगों को  अपर पुलिस महासंचालक (रेलवे ) प्रज्ञा सरवदे ने सस्पेंड कर दिया है।  एक ही समय में सीनियर इंस्पेक्टर सहित 8 कर्मचारियों को सस्पेंड करने की पुणे की यह पहली घटना है।

नए वर्ष के मौके पर हिमाचल प्रदेश से ट्रेन से चरस लेकर आये दो लोगों को रेलवे पुलिस ने पकड़ा था।  उनके पास से 34 किलो 404 ग्राम चरस जब्त किया गया था।  इस चरस की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 120 करोड़ रुपए है।  यह चरस पुणे, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु ने नए वर्ष की पार्टी में बिक्री करने लाये जाने की बात आरोपियों ने बताई थी।

इस मामले में ललित कुमार दयानंद शर्मा (उम्र 49, नि – भंतूर, जिला – कुलु ) और कौलसिंह रूपसिंह सिंह (उम्र 40, नि – बंड्रोल, जिला – कुलु, हिमाचल प्रदेश ) को गिरफ्तार किया गया था।  शुरुआत में मामले की जांच रेलवे पुलिस के पास थी। इसके बाद मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई।  इसके बाद एटीएस ने कई जगहों पर कार्रवाई की।

जांच के दौरान रेलवे पुलिस पर कार्रवाई में अनियमितता का आरोप लगा।साथ ही दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद केस दर्ज करने में देरी करने का भी आरोप लगा।  इसलिए माना गया कि आरोपियों को पुलिस पर आरोप लगाने का मौका मिला।  इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद सीनियर पुलिस अधिकारी के जरिये मामले की जांच की गई।  इसके बाद अपर पुलिस महासंचालक प्रज्ञा सरवदे ने कार्रवाई करने के आदेश दिया है।  इसके अनुसार 8 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है।

सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों के नाम

 

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र गौड़, पुलिसकर्मी संतोष विष्णु लाखे, माधव मारुती झेंडे, गणेश अशोक शिंदे, श्रीकांत मार्केंडय बोनाकृति, गंगाधर केशाव, अशोक अकबर गायकवाड़ और कैलाश प्रकाश जाधव को सस्पेंड कर दिया गया है।