Maharashtra : अहमदनगर में एक साथ जलाई गईं 22 चिताएं, 1 दिन में 42 अंतिम संस्कार

अहमदनगर : ऑनलाइन टीम – कोरोना ने भारत में एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। यहां हर दिन सैकड़ों मौतें हो रही है। 1 लाख से ऊपर नए मामले सामने आ रहे है। बात करें महाराष्ट्र की तो यहां से कुल मामले के 50 से 60 प्रतिशत मामले सामने आ रहे है। राज्य में स्थिति बहुत ख़राब होते जा रही है। हालांकि में एक रिपोर्ट सामने आया था जिसके मुताबिक, महाराष्ट्र में ब्लड बैंक में खून की कमी कहा गया था। साथ ही पुणे जैसे शहर में बेड-वेंटिलेटर की कमी होने की बात सामने आई है। यहां के लोग बिना कोरोना वैक्सीन के सेंटर से वापस आ रहे है। राज्य में अब कोरोना वैक्सीन की भी कमी होने की बात सामने आई है।

इस बीच महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर और तस्वीरें सामने आई हैं। यहां अमरधाम में एक साथ 22 चिताओं को अग्नि दी गई है।  कोरोना की दूसरी लहर कितनी भयानक रूप ले सकती है, इसकी मिसाल आज हमारे सामने है। दो दिनों पहले ही बीड जिले के आंबाजोगाई में एक ही जगह पर पर 8 लोगों की चिताओं को अग्नि देने की खबर सामने आई थी।

आज अमरधाम में एक ही साथ 22 चिताओं को अग्नि देनी पड़ी। अब तक एक दिन में 42 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इसी तरह विद्युत दाहिनी में भी 20 लोगों का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। यहां शववाहिनी एक साथ 6 शवों को लेकर अमरधाम पहुंच रही है। इससे अमरधाम में अंतिम संस्कार संपन्न करने में समस्या आ रही है।

अहमदनगर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक 1270 लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक कल (8 अप्रैल, गुरुवार) 15 लोगों की मृत्यु हो गई। ऐसे में मृतकों के आंकड़े और चिताओं में अग्नि दिए जाने के आंकड़ों के बीच अंतर नज़र आ रहा है। अंबाजोगाई नगरपालिका ने पठाण मांडवा के रास्ते में पड़ने वाली एक जगह कोविड रोगियों के अंतिम संस्कार के लिए तय की हुई है।