बिहार में महागठबंधन का ऐलान, जानें कौन कितने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पटना : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव नजदीक है और इस दौरान पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में व्यस्त है। इस बीच लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे का अब से थोड़ी देर पहले ऐलान हो गया।

https://twitter.com/ANI/status/1109049792083034112

कौन कितने सीट पर लड़ेंगे चुनाव –
बिहार की 40 सीटों में से 20 सीटों पर राजद, 9 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर रालोसपा और 3 पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा वीआईपी को 3 सीटें और राजद कोटे से 1 सीट सीपीआई-माले को मिली है।

प्रमुख बातें –
– शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को तीन सीटें और VIP को भी तीन सीटें लोकसभा चुनाव के लिए दी गई हैं। जीतन राम मांझी गया सीट से चुनाव लडेंगे।

– बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, RJD 20, कांग्रेस 9 और RLSP 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और VIP तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।