Mahabaleshwar Strawberry | ‘महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी’ पर डाक विभाग ने जारी किया स्पेशल कवर

पुणे : (Mahabaleshwar Strawberry) डाक विभाग, महाराष्ट्र सर्कल (Maharashtra Circle) ने महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी पर महाराष्ट्र राज्य में एक विशेष कवर (special cover) जारी किया, जिसे 2010 में जीआई टैग (GI tag) मिला। गुरुवार 12 अगस्त को पंचगनी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इसे जारी किया गया। महाबलेश्वर-पंचगनी की ठंडी जलवायु में उगाई जाने वाली महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी (Mahabaleshwar Strawberry) अपने यूनिक लाल रंग और मिठास की वजह से जानी जाती है। यह भारत के स्ट्रॉबेरी उत्पादन (Strawberry production) का 85% हिस्सा है और इसका उपयोग फ्रुट प्रोडक्ट (Fruit product) जैसे जैम, जूस, क्रश और बहुत कुछ बनाने के लिए किया जाता है।

 विशेष कवर पीएमजी पुणे रीजन जी मधुमिता दास, सातारा जिले के कलेक्टर शेखर सिंह, अखिल भारतीय स्ट्रॉबेरी उत्पादक संघ के सचिव किसन भिलारे की उपस्थिति में जारी किया गया। सातारा पोस्टल डिवीजन की एसएसपीओ अपराजिता मृधा भी पंचगनी, महाबलेश्वर और सतारा के अन्य सम्मानित अतिथियों के साथ उपस्थित थीं। महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी पर कवर महाबलेश्वर के पास स्थित वास्तविक भौगोलिक स्थान पर लॉन्च किया गया। यह वास्तव में महाराष्ट्र की प्राकृतिक विरासत के एक हिस्से को हाइलाइट करने का एक शानदार अवसर था।

 

Delta Plus Cases In Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज

शहर के सुम थाना क्षेत्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Cases in Maharashtra) का पहला संक्रमित मरीज मिला है। इसकी जानकारी वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. मनीष सिंग (Medical Superintendent Dr. Manish Singh) ने दी। मरीज का स्वास्थ्य (Health) अच्छा है। मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सावधानी से जांच की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि, नागरिकों को सावधान रहने की जरूरत है।

मनीष सिंह ने कहा कि 16 जुलाई को लिए गए कुछ नमूने पुणे के एनआईवी भेजे गए थे। जांच के दौरान महिला संक्रमित पाई गई। इस दौरान कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्थानीय निकाय में बैठक की गयी। इस बैठक में महिला मरीज के संपर्क में आए नागरिकों की जांच के निर्देश दिए गए। स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।