Mahabaleshwar | फिर से खिल उठा महाबलेश्वर; सभी दर्शनीय स्थल पर्यटकों के लिए शुरू

महाबलेश्वर : Mahabaleshwar | देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा व सबसे ज्यादा बारिश वाले जगह के रूप में पहचानेवाले जगह के रूप में महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) को पहचान मिली है। पर्यटकों (Mahabaleshwar Tourist ) के लिए खुशी की बात यह है कि इसे सबके लिए खोल दिया गया है। यहाँ के सभी दर्शनीय स्थल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

महाबलेश्वर का मुख्य आकर्षण का स्थान मतलब वेण्णा लेक नौकाविहार शनिवार से शुरू होने के कारण महाबलेश्वर का पर्यटन खिल गया है।

पिछले सप्ताह में प्रशासन की ओर से किए गए बैठक में दर्शनीय स्थल शुरू करने को लेकर फैसला लिया गया था। इसी पृष्ठभूमि पर वेण्णालेक नौकाविहार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसलिए पर्यटकों की भीड़ इस इलाके में देखी जा रही है।

यहाँ की ठंडी हवा, धुंध और आंखों को सुकून पहुंचानेवाले हरियाली का सुखद अनुभव लेने के लिए पर्यट्कों के कदम महाबलेश्वर की ओर बढ़ने लगे हैं।

महाराष्ट्र के नंदनवन के रूप में पहचाने जाने वाला महाबलेश्वर विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ पर देश-विदेश से पर्यटक प्रकृति का आनंद उठाने आते हैं। पिछले 4-5 महीने से कोरोना के कारण वेण्णा लेक सहित सभी दर्शनीय स्थल बंद थे। महाबलेश्वरकरों के लिए अप्रैल व मई महीने का मौसम आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि कोरोना की वजह से यहाँ सबका गणित बिगड़ गया है। पर्यटकों को भी पर्यटन के लिए रुकना पड़ा।

इस बीच महाबलेश्वर में सभी दर्शनीय स्थल खोलने से पर्यटक काफी खुश नजर आ रहे हैं। लिंगमला वाटर फॉल, धुंध में खोए केट्स विल्सन ऑर्थर सीट-मुंबई प्वाइंट इन सभी दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों के कदम पड़ने लगे हैं। इसलिए एक बार फिर से महाबलेश्वर पर्यटकों से खिल उठा है।