Maha Shivratri : ‘इन’ 3 राशि वालों को हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें उपाय

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – देश भर में आज महाशिवरात्रि बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देवों के देव महादेव का पावन पर्व आज महाशिवरात्रि है। सभी जगह आज भगवान शिव के मंदिरों को सजाया गया है। रात से ही मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला नजर आने लगा। माना जाता हैं कि महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।  ये महाशिवरात्रि कई लोगों के लिए लाभ का योग लेकर आ रही है लेकिन महाशिवरात्रि पर बनने वाले योग कुछ राशियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

‘इन’ 3 राशि वालों को हो सकता है बड़ा नुकसान –
धनु – धनु राशि वालों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है इसके साथ-साथ कुछ शारीरिक कष्ट भी उठाने पड़ सकते हैं। पुरे शरीर में दर्द हो सकता है। आर्थिक रूप से तंगी की स्थिति आ सकती है। इन राशि वालों के लिए ये उलझन और उदासी का दौर रहेगा। इन राशि वालों को योगा और सूर्य दर्शन करना चाहिए। सुबह उठकर सूर्य दर्शन करना आपके लिए बहुत लाभकारी होगा।

कुंभ – कुंभ राशि वाले जातकों को भी सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में घाटा हो सकता है। कोई नजदीकी आपको धोखा दे सकता है। किसान वर्ग को फसलों और पशुओं का नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में भी किसी विवाद में पड़ सकते हैं। इन राशि वालों को किसी जरूरतमंद को खुलकर दान-दक्षिणा करना आप के लिए उत्तम रहेगा। अपने वजन के बराबर अन्न दान करने से आज के दिन आपका कोई नुकसान नहीं होगा।

मिथुन – मिथुन राशि वाले जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी है। स्वास्थ पर विशेष रूप से ध्यान देना की जरुरत है। आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है। धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही क्रोध में आकर किसी से झगड़ा कर सकते हैं और कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। इन सबसे बचने के लिए मिथुन राशि वालों को आज के दिन फलों के रस से शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए। इससे आप कुप्रभाव से बचेंगे और आपका कोई नुकसान नहीं होगा।