महाराष्ट्र पुलिस मेगा सिटी परियोजना में मशीन की चोरी

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के लोहगांव परिसर में निर्माण की जा रही महाराष्ट्र पुलिस मेगा सिटी परियोजना में अज्ञात चोर ने 5 लाख 82 हजार रूपए कीमत की टोटल स्टेशन नामक मशीन की चोरी की। यह घटना दिवाली के दौरान हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर विमानतल पुलिस थाने में प्रोजेक्ट मैनेजर मयुर हड़वले ने शिकायत दी है जिस अनुसार अज्ञात चोर पर मामला दर्ज किया गया है।

लोहगांव में महाराष्ट्र पुलिस मेगा सिटी यह आवासीय परियोजना का काम चल रहा है। इस परियोजना में हड़वले बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत है। निर्माणाधीन क्षेत्र पर स्टोअर रूम में एक प्यालवूड के बक्से में टोटल स्टेशन नामक मशीन रखी गई थी। निर्माण तथा सड़क के कामों के सर्वे के लिए इस मशीन का उपयोग किया जाता है। 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के दौरान अज्ञात चोर ने स्टोअर रूम की खिड़की से भीतर प्रवेश किया और मशीन चुराई। 31 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे हड़वले स्टोअर रूम पहंुचे तब जाकर यह घटना सामने आई। आगे की जांच चल रही है।

एक्स रे प्लेट की चोरी

एक्स रे विभाग में घुसकर 90 हजार रूपयों की तीन एक्स रे प्लेट की चोरी करने के मामले में पुलिस ने 59 वर्षीय मोहम्मद अली इस्माईल शेख को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कोरेगांव पुलिस थाने में एन. एम. वाडिया कार्डिओलाॅजी इन्स्टीट्यूट के मैनेजर उध्दव जाधव ने शिकायत दी है। 30 अक्टूबर की दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच शेख ने इन्स्टीट्युट के एक्स रे विभाग में घुसकर तीन एक्स रे प्लेट की चोरी की। उसके बाद इस संदर्भ मंे पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई। पुलिस ने जांच कर शेख को गिरफ्तार किया।