महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी. चौधरी के हाथों सौंपी गयी पुणे बीजेपी की कमान

पुणे : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बचे है। राज्य में चुनावी माहौल गरम है। राजनीतिक पार्टियां रैली करने में व्यस्त है। सत्ता दल अपने काम गिनाने में जुट गए है। जबकि विपक्ष सरकार की फ़ैल योजनाओं पर राजनीतिक रोटियां सेंकना शुरू कर चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को है। फैसला 24 अक्टूबर को आना है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पी.पी. चौधरी ने पुणे में आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव मे जीत हासिल करने के लिए रणनीति पर चर्चा की। बता दें कि दो दिवसीय प्रवास पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती दिलवाने और प्रत्याशियों को चुनाव में जीत दिलवाने के हेतु पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पाली से लोकसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री  पी.पी. चौधरी को पूणे की जिम्मेदारी दी गई। प्रवासी राजस्थानी व्यापारी मेलावा (सभा) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री पी.पी. चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। चौधरी ने समस्त प्रवासी राजस्थानियों को एक जुट होकर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने संकल्प दिलवाया।

इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय सांसद गिरीष बापट, महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष योगेश गोगावले, विधायक मुम्बई राज के. पुरोहित, मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहन जुरिया, महाराष्ट्र जाट महासभा के मंगल चौधरी, मारवाड़ जंक्शन (राज.) के पूर्व विधायक केसा राम चौधरी, उमेश चौधरी, चंदा राम भायल, पूनाराम चौधरी समेत और भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद पी.पी. चौधरी ने कार्यक्रम में पूणे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयोजित होने वाली महाजनसभा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के प्रवासी बन्धुओं से ज्याद से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का निवेदन किया।