लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की यूपी और बंगाल के उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव नजदीक है। चुनावी गहमागहमी जोरों पर है। उम्मीदवारों का ऐलान लगातार किया जा रहा है। वहीं चुनाव प्रचार जमकर हो रहा है। इस बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कैंडिडेट्स हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले हैं। कानपुर से मुरली मनोहर जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। वहीं मेनका गांधी और वरूण गांधी की सीट आपस में बदली गई है। वरूण गांधी को सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत और मेनका खुद सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं आज ही पार्टी में शामिल हुई जयाप्रदा को रामपुर से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा एक बार फिर गाजीपुर से मैदान में होंगे।