लोकसभा चुनाव : दिल्ली में 4 घंटों में 20.37 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – राष्ट्रीय राजधानी में सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक करीब 20.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। सर्वाधिक मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली में 22.32 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली में 21.41 और दक्षिण दिल्ली में 21.22 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

चांदनी चौक में 18.31 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली में 20.56, नई दिल्ली में 17.99 और पश्चिम दिल्ली में 20.76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार सुबह सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया।