Lockdown In Maharashtra : ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला! महाराष्ट्र में बढ़ेगा लॉकडाउन लेकिन…  

मुंबई : ऑनलाइन टीम – कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से पूरे राज्य में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र में 1 जून सुबह 7 बजे तक सख्त पाबंदियां लगाई गई है। पूरा राज्य अब यह जानना चाहता है कि लॉकडाउन कब हटेगा, क्या-क्या राहत मिलेंगी। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद थी।

लेकिन, मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पाबंदियों को बढ़ाया जाए या ढील दी जाए, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा और इसमें कुछ छूट दी जाएगी। ऐसे में साफ है कि राज्य में लॉकडाउन बढ़ेगा और कुछ राहत दी जाएगी।

मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे टास्क फोर्स के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय की घोषणा करेंगे कि क्या 1 जून के बाद सख्त प्रतिबंध लागू रहेंगे। हालांकि 1 जून के बाद लॉकडाउन होगा या नहीं, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है। एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि कोरोना के आंकड़े बहुत संतोषजनक नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्पष्ट किया है कि राज्य में लॉकडाउन पूरी तरह से नहीं हटाया जाएगा।