Lockdown in Maharashtra : ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला! 1 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, RT-PCR Report Mandatory

मुंबई : ऑनलाइन टीम – देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस लगातार 3 लाख से ऊपर आ रहे हैं। आज लगातार दूसरे दिन 4,000 से ज्यादा नई मौतें भी दर्ज की गई। दुनिया भर में संक्रमण के नए मामलों में करीब 50 फीसदी भारत में सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को सबसे ज्यादा 46,781 नए केस और 816 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद केरल में संक्रमण के 43,529, और कर्नाटक में 39,998 नए मामले सामने आए।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही कुछ और नए नियम बनाए गए हैं। अब ये नए नियम भी लागू होंगे। वहीं पुराने नियम पहले की तरह ही जारी रहेंगे। अब राज्य में आने वाले सभी लोगों को RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी होगा। ये रिपोर्ट राज्य में एंट्री करने से 48 घंटे पहले की होनी जरूरी है। पहले यह नियम राज्य में सेंसेटिव जगहों से आने वाले लोगों के लिए लागू था लेकिन अब पूरे देश से आने वालों पर यह नियम लागू किया गया है।