परमबीर सिंग पर भी फूटा ‘लेटर बम’; ठाणे के CP कार्यकाल में क्या-क्या किया इस पत्र में उसका सबूत होने का दावा

मुंबई : पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को 100 करोड़ वसूली का टार्गेट देने का गंभीर आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग ने लेटर बम के माध्यम से किया था। उसके बाद परमबीर सिंग पर अब एक पुलिस निरीक्षक ने पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

अकोला के पुलिस नियंत्रण कक्ष में सेवा प्रदान कर रहे पुलिस निरीक्षक बी.आर. घाडगे ने राज्य के पुलिस महासंचालक संजय पांडे को 14 पन्ने का पत्र लिखकर परमबीर सिंग पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। इस पत्र की एक कॉपी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटिल को भेजा गया है।

इस बारे में भ्रष्टाचार मामले में परमबीर सिंग पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। परमबीर सिंग 2015 से 2018 के दौरान ठाणे के पुलिस आयुक्त थे। उस समय उन्होने पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया, यह दावा इस पत्र में किया गया है।