औंध- सांगवी क्षेत्र में तेंदुए की आहट

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – औंध – सांगवी उपनगर में रक्षा विभाग (सीक्युएई) के पास के वन क्षेत्र में सोमवार (13) को तेंदुए की एक तस्वीर जंगल में मिली थी। इसने सीक्युएई प्रशासन ने अपने सभी कर्मचारियों, निवासियों को सचेत किया है। इस बारे में सीक्युएई ने आधिकारिक परिपत्र जारी कर दिया गया है। हालांकि वन विभाग को इस आशय की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सीक्युएई में रक्षा क्षेत्र के लिए अग्निशमन उपकरण और रसायन बनाए जाते हैं। सोमवार की सुबह क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों ने तेंदुए की कुछ जानकारी मिली है। सीक्युएई क्षेत्र में 65 प्रतिशत वन और 35 प्रतिशत भवनों का निर्माण हैं। मुुला नदी से सटे सांगवी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी के कारण इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।
सीक्युएई प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतते हुए सतर्क रहें। इस बीच, गर्मियों के कारण हजारों लोग हर दिन इस क्षेत्र में आते हैं और रात 11 बजे तक यहां लोगों की आवाजाही होती है।नागरिकों को पिछले दो दिनों से एहतियात के तौर पर प्रवेश करने से रोक दिया गया। वन विभाग को तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।